*श्री कृष्ण भजनाश्रम दुर्गा पूजा: चांदी और सोने से सुसज्जित माँ दुर्गा का भव्य दरबार*
बरगढ़ के श्री कृष्ण भजनाश्रम दुर्गा पूजा समिति द्वारा आज से विधिवत रूप से माँ दुर्गा की पूजा का शुभारंभ किया गया। सुबह जीरा नदी से गाजे-बाजे के साथ कलश लाकर माँ भवानी दुर्गा की पूजा की शुरुआत की गई। इस वर्ष पूजा समिति ने माँ दुर्गा का भव्य दरबार चांदी की प्रभा से सुसज्जित किया है। माँ के समस्त अस्त्र-शस्त्र चांदी के बने हैं, और उनके सोने के छत्र ने इस पूजा को और भी भव्य रूप प्रदान किया है। इस वर्ष पंडाल की सजावट विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसे मीनाक्षी मंदिर, मदुरई की थीम पर डिजाइन किया गया है, जो अपने आप में अद्भुत है। इसके साथ ही बरगढ़ की विश्व प्रसिद्ध धनु यात्रा की थीम पर इस पूरे अंचल को सजाया गया है। जिससे यह पूजा पंडाल और भी खास बन गया है।
माँ दुर्गा का आशीर्वाद लेने के लिए आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस भव्य पंडाल में पहुँच रहे हैं। भक्तों के लिए आकर्षक सजावट और देवी के दरबार की भव्यता इसे इस क्षेत्र की सबसे खास पूजा में से एक बनाती है। श्रद्धालुओं का उत्साह और समर्पण पूरे वातावरण को दिव्यता से भर रहा है।
Tags
BARGARH NEWS