Translate

Agrasen Jayanti Bargarh *बरगढ़ में श्री अग्रसेन जयंती का भव्य आयोजन, शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न*

*बरगढ़ में श्री अग्रसेन जयंती का भव्य आयोजन, शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न*


बरगढ़ के स्थानीय गोवर्धन बगीचा में श्री श्री श्री 1008 महाराज अग्रसेन जी की जयंती का भव्य समारोह श्री अग्रसेन जयंती समारोह समिति द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आठ दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें समाज के सभी वर्गों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। 


समारोह के प्रथम दिवस पर समाज के बुजुर्गों का सम्मान किया गया और प्रति दिन विधायक, सांसद जैसे विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया। आयोजन के तहत आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ रायगढ़ से भजन प्रवाहक संजय अग्रवाल ने "एक शाम अग्रसेन के नाम" प्रस्तुत किया। कोलकाता की प्रसिद्ध नृत्य नाटिका ने भी अपनी आकर्षक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के समापन दिवस पर मारवाड़ी समाज के 2000 से अधिक सदस्यों ने भाग लेकर एक भव्य शोभायात्रा निकाली।
 शोभायात्रा में गाजे-बाजे के साथ महिलाएं, पुरुष, युवा, बच्चे और बुजुर्गों ने भगवान अग्रसेन जी के ध्वज के साथ नगर में भ्रमण किया। शोभायात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।
 इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर एक विशेष समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवकुमार लोहिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में परिवार की शक्ति और बच्चों के चरित्र निर्माण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने मारवाड़ी भाषा में बोलते हुए समाज को एकता और सद्भाव का संदेश दिया। जिससे सभी उपस्थित जन मारवाड़ी संस्कृति के गर्व से अभिभूत हो गए।
 समारोह का संचालन अग्रसेन जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष सुमन सांवडिया ने श्लोक, गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र के साथ किया। अपने भावुक भाषण में उन्होंने समाज की एकजुटता और इस भव्य आयोजन की सफलता का श्रेय अपनी टीम और बरगढ़ के समस्त मारवाड़ी समाज को दिया। उनके प्रेरणादायक शब्दों ने सभी को भाव-विभोर कर दिया।
समारोह के दौरान समाज के मेधावी छात्रों का सम्मान भी किया गया, जिसका संचालन सीए योगेश अग्रवाल और सीए अंकित गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें उनकी कला और उत्साह देखने लायक थे।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष सुमन सांवडिया, सचिव हरीश अग्रवाल, कैशियर विजय अग्रवाल, संदीप सांवडिया, सरोज सिंघल, अजय रेखानी, प्रदीप रेखानी, आकाश अग्रवाल, पवन हेतमपुरिया, निशा गोयल, नरेश रेखानी, उमेश अग्रवाल, नटवर अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राकेश झावर, जगदीश गोलपुरिया, सुनीता अग्रवाल, प्रियंका शर्मा, दौलत पोद्दार, संतोष सांवडिया, दिलीप सांवडिया, हरी बिरमीवाल, जयप्रकाश लाठ सहित कई समाजबंधुओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Post a Comment

COMMENT YOUR THOUGHT

Previous Post Next Post
Advertise with Shree Shyam Sandesh News!
Boost your business by reaching thousands of viewers on our Website and YouTube Channel.
Contact Us: 8249070178
Visit: www.shreeshyamsandeshnews.in
YouTube: Shree Shyam Sandesh News
Affordable Rates | Effective Reach
Call Now for Enquiry!
Shree Shyam Sandesh News

AD : Contact for Advertisement

Samaleswari Agencies Bargarh | Best Wholesale & Retail Stationary Shop

वीडियो समाचार बुलेटिन

▶ VIDEO NEWS

श्री श्याम संदेश यूट्यूब बुलेटिन

हमारे यूट्यूब चैनल (@shreeshyamsandeshnews) से ताज़ा एवं चुनिंदा वीडियो रिपोर्ट

यूट्यूब चैनल से वीडियो लोड हो रहे हैं...

Newspaper Daily Dispatch

SHREE SHYAM SANDESH • NATIONAL & REGIONAL DESK

The Daily Dispatch

Today's Edition
Loading today's newspaper edition...

🏛️ हमारे आधिकारिक पृष्ठ (Official Pages)

ई-पेपर, संपादकीय टीम, संपर्क सूत्र एवं पोर्टल नीतियां