रायपुर। अग्रसेन छात्रावास, एम.जी. रोड में इन दिनों गणेशोत्सव को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है। छात्रावास परिसर में 14 सितंबर से भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना प्रारंभ की गई है। छात्रावास के सभी बच्चे मिल-जुलकर प्रतिदिन बप्पा की आरती करते हैं तथा भगवान को भोग अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
गणेशोत्सव के इसी भक्तिमय वातावरण के बीच आज 18 सितंबर को अग्रसेन छात्रावास परिसर में बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया जाएगा। इस अवसर पर विशेष श्याम भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भजन प्रवाहक तरुण सोनी एवं ग्रुप, रायपुर तथा वैभव अग्रवाल, साराइपाली अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियां देंगे।
आयोजकों के अनुसार बाबा श्याम के दरबार को आकर्षक रूप से सजाया गया है। भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम को लेकर छात्रावास के बच्चों एवं आयोजक समिति में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
आयोजन स्थल: श्री अग्रसेन छात्रावास, एम.जी. रोड, रायपुर
आयोजक: श्री अग्रसेन छात्रावास गणेशोत्सव समिति
गणेशोत्सव के दौरान भगवान गणेश की आराधना और बाबा श्याम के भजनों से अग्रसेन छात्रावास का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आ रहा है।
अग्रसेन छात्रावास में आज सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार, गणेशोत्सव के साथ भक्तिमय हुआ माहौल
byShree Shyam Sandesh News
-
0

