51 यूनिट रक्त संग्रहित, समाजसेवियों एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
भटली : एकादशी के पावन अवसर पर श्री श्याम बिहारी मंदिर, भटली में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री श्याम निशान सेवा मंडल ट्रस्ट, बरगढ़, अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन बरगढ़ जिला इकाई तथा मारवाड़ी महिला समिति, भटली के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। शिविर में युवाओं, महिलाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। कुल 51 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन मानव सेवा एवं जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से किया गया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं सम्मान देकर उत्साहित किया गया। शिविर के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई।
शिविर में श्री श्याम निशान सेवा मंडल ट्रस्ट, बरगढ़ के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल एवं सचिव मनोज अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही। वहीं अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन बरगढ़ जिला इकाई के अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल एवं सचिव केशव अग्रवाल ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मारवाड़ी महिला समिति, भटली की अध्यक्ष मंजू शर्मा एवं सचिव निकिता अग्रवाल ने महिलाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के संयोजक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन बरगढ़ जिला इकाई के प्रांतीय संयोजक गिरधारी अग्रवाल, जिला संयोजक अतुल संवड़िया एवं अभिषेक अग्रवाल ने व्यवस्थाओं का संचालन किया।
रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।