*श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग की मची धूम*
बरगढ़ गौरीशंकर मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ में दर्शन करने भागवत प्रचार समिति के सदस्यों ने बरगढ़ पहुंचकर गुरुदेव महाराज का दर्शन किया।कथा व्यास पर महामंडलेश्वर महंत श्री सच्चिदानंद शास्त्री जी महाराज भागवताचार्य , व्याकरणाचार्य एवं वेदान्ताचार्य , अध्यक्ष अखिल भारतीय श्रीमाध्वगौड़ेश्वर महासभा एवं चतुःसम्प्रदाय विरक्त वैष्णव परिषद् , श्रीधाम वृन्दावन एवं ब्रजमण्डल वाले अपनी ओजस्वी वाणी से भक्तों को कथा सुना रहे हैं।श्रीमद् भागवत कथा में चौथे दिन की कथा की शुरुआत गुरुवंदना के साथ की।महाराज श्री ने अपनी ओजस्वी वाणी से भक्तों को इससे पहले वामन अवतार,श्री राम चरित्र की कथा सुनाई। भगवान श्री कृष्ण के जन्म पर, कथामृत सुनने पहुंचे सैंकड़ों श्रद्धालुओं में भारी हर्ष व्याप्त हो गया और पूरा भवन नन्द के आनंद भयो जय कन्हैया लाल के घोष से गूंज गया।छोटे बालक को अत्यंत मनोहारी भेष में बालकृष्ण का रूप दिया गया था व अनेक श्रद्धालुओं ने वसुदेव देवकी व नन्द व जशोदा के रूप में झांकी प्रस्तुत की।कृष्ण जन्म प्रसंग पर भक्तों और परिवार के सदस्यों द्वारा बेहद मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई ।
पंडा परिवार के आयोजन में हो रही इस भागवत कथा में
निधुवन विहारी प्रसाद पंडा परिवार,प्रमुख प्रबंधक फ़क़ीरमोहन मिश्र व पंचानन मिश्र,भागवत नाम प्रचार समिति कांटाबांजी के वरिष्ठ सदस्य रुपेश अग्रवाल, अशोक शर्मा, राजेश पंडित,गोपाल पाठक ,मनोज शर्मा, किशोर बारीक,परमानन्द पुटेल,नरसिंह अग्रवाल, प्रहलाद अग्रवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।