*वरिष्ठ नागरिक संघ में काव्य पाठ महोत्सव*
बरगढ़ महिला समिति कार्यालय में देशभक्ति काव्य पाठ का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गोंटिया कुमार साहू ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री मधुछंदा साहू अतिरिक्त जिलाधीश और मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री शांति सुना प्राचार्य, शासकीय कन्या उच्च विद्यालय ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम की सराहना की। संपादक गोबिंद दाश, संस्था के संपादक केदार मिश्र, उपाध्यक्ष निर्मल किशोर कर मंचासीन अतिथि के रूप में शामिल हुए और अपना वक्तव्य दिया। इसके उपरांत राष्ट्रीय काव्य पाठ महोत्सव में सरदार प्रीतम सिंह, दामोदर साहू, बीरेंद्र प्रसाद मिश्र, अभिजीत प्रतिहार, तुलसी चरण दास मंचासिन थे। लगभग 50 कवियों और शायरों को काव्य पाठ के लिए आमंत्रित किया और सभी को प्रमाण पत्र दिया गया।सुश्री हरजिंदर कौर और संपादक सुश्री इंद्राणी सत्पथी का सक्रिय सहयोग रहा। अरविंद विश्वास के द्वारा बांसुरी वादन और सुश्री खुशबू शर्मा का मधुर दीप प्रकाश मंत्र कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक रहा।
Tags
BARGARH NEWS