*मारवाड़ी महिला समिति द्वारा दिब्यांगो को व्हील चेयर प्रदान*
बरगढ़ अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन बरगढ़ शाखा एवं क्षेत्रीय पुनर्वास एवं अनुसंधान केंद्र (आर आरआरसी) राउरकेला के मिलित सहयोग से केंद्रीय एडी आईपी योजना के तहत दिव्यांग जनों के लिए सहायता उपकरण वितरित किया गया।उक्त कार्यक्रम स्थानीय बीजू पटनायक टाउन हॉल में मारवाड़ी महिला समिति की देख रेख में आयोजित कार्यक्रम में संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के अध्यक्ष सुमन सांवड़िया मुख्य अतिथि, आरआरआरसी राउरकेला प्रभारी आर सी बेहेरा सम्मानित अतिथि, मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्षा प्रेमा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्षा गायत्री लाठ, सचिव रेखा बंसल मंचासीन रहे।
शिविर में बरगढ़ जिले के विभिन्न इलाकों से आए दिव्यांगों को 17 व्हील चेयर, 20 श्रवण यंत्र, दृष्टी हिनों के लिए अत्याधुनिक छड़ी प्रदान की गई।इसके साथ ही सभी दिब्यांगो के स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में अनेक संस्थाओं के सदस्य उपस्थित थे। मारवाड़ी महिला समिति के सदस्यों ने इस कार्य को सफल बनाने में चार चांद लगा दिया था।