*जनता हाईस्कूल में मानक क्विज प्रतियोगिता आयोजित*
भारतीय मानक ब्यूरो के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर भुवनेश्वर शाखा द्वारा बरगढ़ जिले के अम्बाभोना ब्लॉक जनता हाईस्कूल में एक मानक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में, दृश्यश्राव्य माध्यम से मानक गीत प्रदर्शन के बाद, मानक क्लब के मार्गदर्शक विज्ञान शिक्षक संजय खमारी के संयोजन में मानक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में मानक क्लब के 70 छात्र-छात्राएं भाग लिया। इसमें अंशुमान चौधूरी, बर्षा देहेरी, आद्याशा भोई और संस्कृति गड़तिया ने क्रमशः पहला, दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक दुर्गा प्रसाद नायक की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षक बोधराम विश्वाल, आशुतोष भोई, अंकित महंत, सुबास चंद्र खमारी, प्रशांत महापात्र, पद्मलोचन विशी, श्रीपति साहू और शिक्षयित्री अनीता पधान ने सक्रिय सहयोग किया।अंत में, शिक्षक बोधराम विश्वाल ने धन्यवाद अर्पण किया।
Tags
BARGARH NEWS