*जनता सरकारी हाईस्कूल में राष्ट्रीय गणित दिवस:*
बरगढ़ छात्र-छात्राओं के बीच गणितीय चिंताधारा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बरगढ़ जिले के अम्बाभोना ब्लॉक के अंतर्गत भुक्ता स्थित जनता सरकारी हाईस्कूल में युवा गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिन पर राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया।स्कूल के प्रधान शिक्षक दुर्गा प्रसाद नायक की अध्यक्षता में आयोजित एक कार्यक्रम में शिक्षक बोधराम विश्वाल ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय गणित दिवस के उद्देश्य के बारे में सूचित किया। इस अवसर पर आयोजित एक सेमिनार में विज्ञान शिक्षक संजय खमारी ने प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवनी और उनके द्वारा खोजे गए सिद्धांतों और गणितीय सूत्रोंके साथ राष्ट्रीय गणित दिवस 2024 का विषय "गणित: नवाचार और प्रगति का सेतु" के बारे मे उपस्थापन किया।
शिक्षक आशुतोष भोई, सुभाष चंद्र खमारी, अंकित महंत, पद्मलोचन बिशी, शिक्षिका अनिता पधान ने इस कार्यक्रम के आयोजन में सक्रिय सहयोग किया। अंत में गणित शिक्षक तेजराम सा ने धन्यवाद प्रस्तुत किया।
Tags
BARGARH NEWS