*विश्व प्रसिद्ध धनुयात्रा में कंस अभिनय के चयन को लेकर चार कलाकार में से किसके भाग्य में मथुरा नगरी का सेहरा बंधेगा*
बरगढ़ विश्व प्रसिद्ध धनुयात्रा महोत्सव 2025 का आयोजन आगामी 3 जनवरी से शुरू होकर 13 जनवरी तक चलेगा। इस बार कंस की भूमिका के लिए चार कलाकारों में से एक का चयन किया जाएगा। जिलाधिकारी कार्यालय के अनुसार पिछले चयन प्रक्रिया में दूसरे से पांचवें स्थान पर रहे चार कलाकारों को इस बार विचाराधीन रखा गया है।पिछले वर्ष कंस की भूमिका निभाने वाले कलाकार हृषिकेश भोई को इस बार प्रदर्शन का अंतिम अवसर था, लेकिन अक्टूबर में उन पर सरकारी वाहन का दुरुपयोग और रिश्वत लेने के आरोप से उन्हें स्वास्थ्य विभाग से निलंबित कर उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। इस विवाद के चलते उन्हें धनुयात्रा महोत्सव से कंस की भूमिका से हटा दिया गया है।इस वर्ष कंस की भूमिका निभाने वाले चार कलाकारों में चयन की प्रक्रिया की जाएगी। 2022 की कंस चयन प्रक्रिया में दूसरे से पांचवें स्थान पर रहे चार कलाकारों में से इस बार एक को चुना जाएगा। इनमें आर्तत्राण सुनानी, जगदानंद मिश्र, भुवनेश्वर प्रधान, और सुशील कुमार मेहर शामिल हैं। धनुयात्रा महोत्सव समिति ने घोषणा की है कि चयनित कलाकार केवल एक बार के लिए इस भूमिका को निभाएंगे। आगामी वर्षों में फिर से कंस चयन प्रक्रिया आयोजित किया जाएगा। कंस चयन प्रक्रिया की तिथि अभी तक घोषित नहीं हुई है। धनुयात्रा महोत्सव समिति के सचिव सुरेश्वर शतपथी ने कहा कि चयन तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी । विश्व प्रसिद्ध धनुयात्रा महोत्सव दुनिया का सबसे बड़ा मुक्ताकाश रंगमंच है और हर साल लाखों दर्शकों को आकर्षित करता है। इस बार कंस की भूमिका निभाने वाले कलाकार को लेकर उत्सुकता चरम पर है। अब देखना यह है कि विश्व प्रसिद्ध धनुयात्रा में कंस की भूमिका निभाने के लिए किस कलाकार के सिर पर मथुरा नगरी का सेहरा बंधेगा।
Tags
BARGARH NEWS