*लायंस क्लब द्वारा विश्व योग दिवस पालन*
बरगढ़ विश्व योग दिवस के अवसर पर बरगढ़ भटली रोड स्थित निरंजनानंद योग संस्थान व लायंस क्लब ऑफ बरगढ़ के मिलित सहयोग से योग संस्थान आश्रम में योग दिवस पालन किया गया।
निरंजनानंद योग संस्थान की ओर से सर्वप्रथम विधिवत पूजा अर्चना के साथ मंत्रोच्चार के जरिए योगाभ्यास शुरू किया गया। गायत्री मंत्र,दुर्गा सप्तशती एवम शांत वातावरण से आश्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने योग के जरिए आत्मबल बढ़ाने,तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए अनेक प्रकार के योगाभ्यास किया।इसके उपरांत आश्रम द्वारा बताया गया कि योग हमारी प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य धरोहर है।योग के द्वारा मन और शरीर,विचार और क्रिया की एकता का प्रतीक है।दुनिया और प्रकृति के साथ एकता की भावना को खोजने का तरीका बताया। अंत में गुरु वंदना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन किशन लाल अग्रवाल ने योग संस्थान के प्रति आभार जताया।
कार्यक्रम को मुख्य रूप से लकी मिरवानी,सुरेश केजरीवाल,जयप्रकाश शतपथि,निर्मल कर,लायन सुभाष अग्रवाल,प्रदीप तायल, अमरजीत सिंह,अभय भोई सहित अनेक लायन सदस्यो ने उपस्थित रहकर सफल बनाया।