Translate

Bargarh News सीएम ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट खर मुंडा यूथ एथलेटिक एसोसिएशन ने यूनाइटेड क्लब को हराकर जीता खिताब*

*सीएम ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट खर मुंडा यूथ एथलेटिक एसोसिएशन ने यूनाइटेड क्लब को हराकर जीता खिताब*

बरगढ़  लेंगु मिश्र मिनी स्टेडियम में आयोजित सीएम ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बरगढ़ यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब और खरमुंडा यूथ एथलेटिक एसोसिएशन के बीच खेला गया। मुकाबला बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई भी गोल नहीं कर सकीं, जिसके चलते मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट में हुआ।
पेनाल्टी शूटआउट में खरमुंडा यूथ एथलेटिक एसोसिएशन ने 3-2 से जीत दर्ज कर पहली बार आयोजित हुए सीएम ट्रॉफी टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।मैच का उद्घाटन एफ ए ओ के उपाध्यक्ष रबी पंडा, जिला खेल अधिकारी अजय पट्टनायक, क्रीड़ा संसद उपाध्यक्ष युगल प्रसाद सिंह, तथा संपादक किशोर मिश्र ने किया। मैच का संचालन प्रशांत बेहरा ने किया। जिन्हें शु‍भम पात्र और पूर्णचंद्र भुइं ने लाइन रेफरी के रूप में सहयोग किया। चौथे रेफरी बंटी प्रधान थे, जबकि मैच कमिश्नर की भूमिका में सुरेश दास रहे।
मैच के बाद सचिदानंद पंडा के संयोजन में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में रबी पंडा, पूर्व संपादक अरुण कुमार महांती, जिला खेल अधिकारी अजय पट्टनायक, क्रीड़ा संसद के महासचिव किशोर मिश्र, खेल संपादक हरदीप सिंह, फुटबॉल सचिव शेख सबदर, कोषाध्यक्ष डॉ. शुभ्रांशु शेखर महापात्र, आउटडोर गेम्स संपादक सुरेश दास और स्काउट जसपाल उर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। विजेता टीम खरमुंडा को चैंपियन ट्रॉफी और उपविजेता यूनाइटेड क्लब को उपविजेता ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।सौरभ भोई को श्रेष्ठ डिफेंडर,दिव्यांशु लकड़ा  श्रेष्ठ गोलकीपर,शिव मुंडा  टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी,आयुष्मान कुम्भार  फाइनल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी,अरव कुम्भार, प्रतिक बिस्वाल, और दिनेश मेहर  श्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी घोषित कर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

COMMENT YOUR THOUGHT

Previous Post Next Post
Advertise with Shree Shyam Sandesh News!
Boost your business by reaching thousands of viewers on our Website and YouTube Channel.
Contact Us: 8249070178
Visit: www.shreeshyamsandeshnews.in
YouTube: Shree Shyam Sandesh News
Affordable Rates | Effective Reach
Call Now for Enquiry!
Shree Shyam Sandesh News

AD : Contact for Advertisement

Samaleswari Agencies Bargarh | Best Wholesale & Retail Stationary Shop

वीडियो समाचार बुलेटिन

▶ VIDEO NEWS

श्री श्याम संदेश यूट्यूब बुलेटिन

हमारे यूट्यूब चैनल (@shreeshyamsandeshnews) से ताज़ा एवं चुनिंदा वीडियो रिपोर्ट

यूट्यूब चैनल से वीडियो लोड हो रहे हैं...

Newspaper Daily Dispatch

SHREE SHYAM SANDESH • NATIONAL & REGIONAL DESK

The Daily Dispatch

Today's Edition
Loading today's newspaper edition...

🏛️ हमारे आधिकारिक पृष्ठ (Official Pages)

ई-पेपर, संपादकीय टीम, संपर्क सूत्र एवं पोर्टल नीतियां