*कुष्ठ रोगियों की सेवा के लिए जन कल्याण संस्था की ओडिशा मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा*
बरगढ़ के अग्रणी सामाजिक संगठन जन कल्याण सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष युवा समाजसेवी मुकुंद दास ने बचपन से ही असहाय कुष्ठ रोगियों की सेवा और देखभाल करते आ रहे हैं। उन्होंने न केवल कुष्ठ रोगियों की घावों की सफाई और देखरेख की है, बल्कि समय-समय पर रोग से मुक्त व्यक्तियों को भी सहायता प्रदान की है। इसके अलावा जन कल्याण सेवा ट्रस्ट के माध्यम से असहाय और गरीब लोगों के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करते रहे हैं। मुकुंद दास ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से एक मुलाकात कर अपने कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि मुकुंद दूसरों के लिए एक आदर्श हैं और उनकी सेवाएं प्रेरणादायक हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।कोरोना महामारी के दौरान गरीबों और असहायों को राशन, सैनिटाइजर, मास्क, पका हुआ भोजन और जानवरों के लिए भी भोजन वितरित किया था। उनके इस काम की न केवल ओडिशा बल्कि राज्य के बाहर भी सराहना हुई है। जन कल्याण सेवा ट्रस्ट को इस उत्कृष्ट सेवा के लिए कई सम्मानजनक पुरस्कार भी संस्था को दिया गया है।
Tags
BARGARH NEWS