Translate

Sport News मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय मास्टर खिलाड़ी संतोष कुमार प्रधान को किया सम्मानित*

*मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय मास्टर खिलाड़ी संतोष कुमार प्रधान को किया सम्मानित*
बरगढ़ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने बरगढ़ के पुलिस विभाग में कार्यरत अंतर्राष्ट्रीय मास्टर खिलाड़ी संतोष कुमार प्रधान को सम्मानित किया है । संतोष प्रधान ने इस माह के 12 से 14 अक्टूबर तक मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित 36 वें अंतर्राष्ट्रीय ओपन मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया और ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा लंबी कूद, ऊची कूद और 100 मीटर बाधा दौड़ में तीन रजत पदक हासिल कर राज्य और देश का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में 15 से 20 देशों के लगभग 1500 से 2000 महिला और पुरुष एथलीटों ने भाग लिया था। ओडिशा से संतोष कुमार प्रधान और महिला वर्ग में रेखा दे ने भी पदक जीतकर अपने राज्य और जिले का गौरव बढ़ाया है। संतोष कुमार प्रधान इससे पहले श्रीलंका, थाईलैंड, सिंगापुर, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, और मलेशिया जैसी कई देशों में अपनी व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं में अनेक पदक हासिल कर चुके हैं। उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों के लिए उन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, राष्ट्र प्रेरणा अवार्ड, नेताजी सुभाष बोस आइकन अवार्ड, और बंग गौरव सम्मान से भी नवाजा गया है।
मलेशिया से लौटने के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने श्री प्रधान को पुष्पगुच्छ और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उनके द्वारा इस उपलब्धि के माध्यम से राज्य और देश का मान बढ़ाने पर उनकी सराहना की और आगे की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में उनकी सुविधाओं, सहयोग और आर्थिक सहायता की व्यवस्था की जाएगी ताकि वह और भी उपलब्धियां हासिल कर सकें।श्री प्रधान ने पहली बार मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी से सम्मानित होने पर आभार व्यक्त करते हुए इसे गर्व का विषय बताया और ओडिशा सरकार का आभार प्रकट किया।श्री प्रधान बरगढ़ जिले के सरला ग्राम से एक किसान परिवार से है,उन्होंने अपने जीवन का लक्ष्य खेल के जरिए देश का नाम रोशन करना बताया है।

Post a Comment

COMMENT YOUR THOUGHT

Previous Post Next Post
Advertise with Shree Shyam Sandesh News!
Boost your business by reaching thousands of viewers on our Website and YouTube Channel.
Contact Us: 8249070178
Visit: www.shreeshyamsandeshnews.in
YouTube: Shree Shyam Sandesh News
Affordable Rates | Effective Reach
Call Now for Enquiry!
Shree Shyam Sandesh News

AD : Contact for Advertisement

Samaleswari Agencies Bargarh | Best Wholesale & Retail Stationary Shop

वीडियो समाचार बुलेटिन

▶ VIDEO NEWS

श्री श्याम संदेश यूट्यूब बुलेटिन

हमारे यूट्यूब चैनल (@shreeshyamsandeshnews) से ताज़ा एवं चुनिंदा वीडियो रिपोर्ट

यूट्यूब चैनल से वीडियो लोड हो रहे हैं...

Newspaper Daily Dispatch

SHREE SHYAM SANDESH • NATIONAL & REGIONAL DESK

The Daily Dispatch

Today's Edition
Loading today's newspaper edition...

🏛️ हमारे आधिकारिक पृष्ठ (Official Pages)

ई-पेपर, संपादकीय टीम, संपर्क सूत्र एवं पोर्टल नीतियां