*नवम गिरी गोवर्धन महोत्सव का आयोजन महासमारोह के साथ पालन*
बरगढ़ पंचायत कॉलेज के सम्मुख गिरी बिहार में तीन दिवसीय नवम गिरी गोवर्धन महोत्सव का आयोजन धूमधाम से पालन किया गया। इस महोत्सव का उद्घाटन सांसद प्रदीप कुमार पुरोहित ने किया। उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रामकृष्ण पुरोहित, भाजपा नेता सुरेश्वर शतपथी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। महोत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक पंडा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सचिव अंकुर मलिक ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समिति के सदस्य रवी नारायण दास ने उद्घाटन समारोह का संचालन किया।दूसरे दिवसीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं विधायक सिद्धांत महापात्र, पूर्व विधायक देवेश आचार्य, भाजपा उपाध्यक्ष गोलक महापात्र, बरगढ़ नगर पालिका की अध्यक्ष कल्पना माझी, समाजसेवी चंद्रशेखर बाग, भाजपा जिला कार्यकारी अध्यक्ष अरूपा नंद साहू, पार्षद कविता बेहरा व दीपांजलि बाग प्रमुख रूप से उपस्थित थे। अंतिम दिवस पर भटली विधायक इराशिस आचार्य और विकास ग्रुप के अध्यक्ष डी. मुरली कृष्णा अतिथि रहे।कार्यक्रम के अंतर्गत ओडिशा के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों और स्थानीय कलाकारों ने नृत्य और संगीत प्रस्तुत किए। इसके अलावा, पौराणिक विषयों पर आधारित इंद्र दरबार कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। समिति के सदस्यों की मेहनत और जनता के सहयोग से यह कार्यक्रम शांति और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।
Tags
BARGARH NEWS